लखनऊ, मई 26 -- अघोषित बिजली कटौती और पेपर लीक मामलों पर राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच (एनवाईआरएम) व जनसत्ता पार्टी ऑफ इंडिया ने नाराज़गी जताई है। मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने अघोषित बिजली कटौती को सरकार व विभाग की असफलता बताया। उन्होंने कहा कि नीट जैसे महत्वपूर्ण एग्जाम में पेपर लीक मामला अत्यंत गंभीर है। वर्तमान में सोशल मीडिया ट्रेड से युवाओं की नाराजगी साफ नजर आ रही है। ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...