जौनपुर, मई 23 -- चंदवक (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में उमस भरी गर्मी से परेशान महिलाओं ने अघोषित विद्युत कटौती के खिलाफ शनिवार को मोर्चा खोल दिया। तेज़ धूप में दर्जनभर महिलाओं ने स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। पावर हाउस पहुंच कर जेई को पत्रक दिया। पत्रक में महिलाओं ने बिजली आपूर्ति, फाल्ट जल्दी ठीक न करने था फाल्ट ठीक करने पर पैसा लेने, शेड्यूल के आधार पर आपूर्ति न करने शीत तमाम शिकायतें की हैं। इस मामले में जेई पंकज कुमार ने कहा की कटौती ऊपर से है हम लोगो को जितना आदेश उतना पालन हो रहा है। यह भी पढ़ें- UP Electricity Crisis: बिजली संकट ऐसा लोग सड़कों पर काट रहे चक्कर, एक दंपति ने पॉवर हाउस में डाला डेरा उपभोक्ता श्वेता सिंह ने कहा कि उमस भरी गर्मी में रात में बिजली अवश्य मिले, दिन में मिल...