अघोषित बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, धरना
कौशाम्बी, मई 27 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद अघोषित बिजली कटौती से खफा पइंसा इलाके के ग्रामीणों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने समर्थ किसान पार्टी की अगुवाई में घटमापुर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब तीन घंटे बाद एसडीओ के आश्वासन पर उनका गुस्सा शांत हुआ और धरना समाप्त किया गया।धरने में उदिहिन बुजुर्ग, उदिहिन खुर्द, नारा, जगन्नाथपुर, जवई पड़री, अफजलपुरवारी, बंबूपुर, तुलसीपुर, कलुआपुर, घटमापुर आदि गांवों के सैकड़ों उपभोक्ता शामिल हुए। उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली का कोई रोस्टर रह ही नहीं गया है। आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने अब रोस्टर व्यवस्था को पूरी तरह ताक पर रख दिया है। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती से नाराज किसानों और ग्रामीणों का पैजनियां बिजलीघर पर धरना-प्रदर्शन कभी चार तो कभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.