अघोषित बिजली कटौती पर फूटा आप का गुस्सा
वाराणसी, जून 6 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अघोषित बिजली कटौती और विद्युत की महंगी दरों के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में उत्तर प्रदेश की जनता बिजली संकट से त्रस्त है। देश की सबसे महंगी बिजली दरें चुकाने के बावजूद पब्लिक को पर्याप्त और निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था को भी जनता के लिए परेशानी का कारण बताया। इससे पहले आप के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शास्त्री घाट से नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन में घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, सरोज शर्मा अर्चना श्रीवास्तव, रमेश कुमार पटेल, प्रमोद श्रीवास्तव, रोशन बरनवाल, मो. आकिब खान, अभिषेक सिंह, कांता प्रसाद, मुकेश कुमार, छेदील...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.