एटा, मई 23 -- भीषण गर्मी के बीच अलीगंज क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित और अत्यधिक बिजली कटौती को लेकर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की और क्षेत्र की गंभीर समस्या को उठाया। विधायक ने शिकायती पत्र सौंपते हुए क्षेत्र में निर्बाध और पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की। विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने सीएम को अवगत कराया कि अलीगंज क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दिन और रात के समय घंटों बिजली कटौती की जा रही है। रोस्टिंग के नाम पर हो रही अघोषित कटौती से आम जनता का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है, विधायक ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान पूरी तरह बिजली आधारित सिंचाई व्यवस्था पर निर्भर हैं।लगातार यह भी पढ़ें- बिजली व स्वास्थ्य सेवाओं को लेक...