मैनपुरी, मई 23 -- मैनपुरी। सपा लोहिया वाहिनी की शुक्रवार को आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर में हो रही बिजली कटौती को लेकर चर्चा की और डीएम को ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन में बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन हो या रात कई घंटो तक बिजली काटी जा रही है। इसके अतिरिक्त कम वोल्टे की समस्या भी बनी हुई है। जिससे लोगों को घर में लगे फ्रिज, कूलर, पंखा आदि उपकरणों का खराब होने का डर सता रहा है। खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है व रात के समय चोरों का आतंक भी बढ़ गया है। पदाधिकारियों ने डीएम से मांग की है कि उक्त समस्या को संज्ञान में लेते हुए 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के बिजली विभाग को निर्देश दें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रावल सिंह यादव, डा. रमेश यादव, विपिन कुमार, लाल ठाकुर, ऋषभ ...