हरिद्वार, मई 23 -- ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व महासचिव वरुण बालियान के नेतृत्व में ज्वालापुर बिजलीघर का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्वालापुर बिजली घर में किया प्रदर्शनकांग्रेस नेताओं की मांग कांग्रेस नेताओं ने विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती पर रोक लगाने की मांग भी की। कांग्रेस नेता वरुण बालियान ने कहा कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- बिजली ...