अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज किसानों का धरना
लखीमपुरखीरी, जून 29 -- गोला उपखंड के विद्युत उपकेंद्र सिकंद्राबाद के हरीनगर फीडर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से परेशान किसानों ने भारतीय मजदूर किसान यूनियन राष्ट्रवादी के जिला अध्यक्ष हेम सिंह के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में क्षेत्र के किसानों ने भाग लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। धरने को संबोधित करते हुए हेम सिंह ने कहा कि सिकंद्राबाद उपकेंद्र के मोहम्मदाबाद हरिनगर फीडर से जुड़े करीब तीन दर्जन गांवों में पिछले एक सप्ताह से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। जो बिजली आपूर्ति मिल भी रही है, उसमें कई बार केवल दो फेज ही उपलब्ध हो रहे हैं जिससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और फसलें खराब होने की स्थिति में पहुंच रही हैं। यह भी पढ़ें- बिजली समस्या को लेकर किसान यूनियन का धरना चौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.