हरिद्वार, मार्च 31 -- ऊर्जा निगम की अघोषित बिजली कटौती से करीब 60 हजार की आबादी परेशान है। पिछले 20 दिनों से ज्वालापुर की प्रथम और द्वितीय डिविजन में अघोषित बिजली कटौती हो रही है। दिन में कई दफा बिजली ट्रिपिंग होती है। कटौती के दौरान लोग कारोबार में नुकसान उठा रहे हैं। मंगलवार को दिन में ढाई घंटे तक की बिजली कटौती हुई। उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम और द्वितीय सब डिविजन में लोग दिन में बिजली की आपूर्ति कई दफा ठप होने से बेहाल हो रहे हैं। क्षेत्र में किसी भी समय बिना सूचना के बिजली सप्लाई बंद हो रही है। साथ ही कई दफा बिजली ट्रिपिंग से दिक्कत हो रही है। इससे लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे हैं। कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से फोटो कॉपी, कंप्यूटर संबंधित कार्य, कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग, आटा चक्की, लेथ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.