अघोषित कटौती से शहरवासी त्रस्त,पानी को भी तरसे
मोतिहारी, जून 8 -- रक्सौल, एक संवाददाता। रक्सौल में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की मनमानी व लापरवाही से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। रविवार को बिना किसी पूर्व सूचना के रक्सौल मुख्य बाजार में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहरवासी बेहाल रहे। दिन भर हुई कटौती से कारोबार प्रभावित हुआ, पानी की किल्लत हो गई। रात होते-होते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने विभाग की कार्यशैली के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। आपूर्ति ठप होने से हर कोई परेशानरविवार को शहर के बैंक रोड, लोहापट्टी, ग्रीन किशोर गली, सोनार पट्टी और पटेल पथ सहित आस पास के व्यावसायिक और रिहायशी इलाकों में दोपहर करीब 12 बजे से लेकर देर रात तक बिजली गुल रही। यह भी पढ़ें- बेतहाशा कटौती : शहर से ग्रामीण इलाकों तक रुला रही बिजली भीषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.