भदोही, मई 28 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में लगातार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हीटवेव के बीच बिजली की अनियमित आपूर्ति से जलापूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि विद्युत विभाग हर बार फाल्ट का हवाला देकर घंटों बिजली कटौती कर देता है। लोगों ने सवाल उठाया कि पेयजल आपूर्ति के समय ही फाल्ट क्यों होता है। एक ओर प्रशासन हीटवेव को लेकर लोगों को सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दे रहा है, वहीं दूसरी ओर बिजली कटौती से जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है。

अघोषित कटौती का असर अघोषित कटौती का असर घरेलू जीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। घरों में रहने वाली महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी झेलनी ...