अघोषित कटौती व लो वोल्टेज पर लोगों में गुस्सा, अमौसी कार्यालय घेरा
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से आजिज उपभोक्ताओं ने अमौसी क्षेत्र के कार्यालय का घेराव कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभाग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। घंटों घेराव के बावजूद भी मौके पर कोई अधिकारी नहीं आया। बाद में फोन से बात में अधिशासी अभियंता ने समस्या दूर करने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए।दुबग्गा क्षेत्र में कई दिनों से अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। परेशान उपभोक्ताओं ने कई बार बिजली अधिकारियों से इस समस्या को दूर करने की गुहार लगाई। लेकिन, अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस पर आक्रोशित लोग भाकियू हिन्दुस्तान के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो.सलमान की अगुवाई में 11 केवी/एल टी अधिशासी अभियंता अमित कुमार आनंद अमौसी क्षेत्र कार्यालय का घेराव कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव अजय याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.