लखनऊ, अप्रैल 24 -- सरोजनीनगर औद्योगिक क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से बिजली ट्रिपिंग और अनियमित कटौती की जा रही है, जिससे यहां की अधिकतर कंपनियों में उत्पादन प्रभावित हो रहा है। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग की ओर से अघोषित कटौती व ट्रिपिंग में कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। उद्यमियों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश पनप रहा है। अघोषित कटौती से नाराज सरोजनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने शुक्रवार को फिर अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर आपूर्ति सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है। उद्यमियों के मुताबिक अचानक बिजली कटने से मशीनें बार-बार बंद हो रही हैं, जिससे न केवल उत्पादन बाधित हो रहा है बल्कि तैयार माल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- पारा 44 डिग्री पहुंचते ही शहर व ग्रामीण क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.