सोनभद्र, फरवरी 16 -- अनपरा,संवाददाता। अवधूत भगवान राम सेवा सदन का 42वां स्थापना दिवस रविवार को श्रद्धा -उत्साह के साथ मनाया गया l शुभारंभ मुख्य अतिथि संत महाबली , अध्यक्ष ओम राम जी प्रमुख अघोर सेवाश्रम दिलदारनगर, गाज़ीपुर एवं प्राचार्य डॉ अजय विक्रम सिंह -अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय अनपरा सोनभद्र ने अवधूत भगवान राम ,अवधूत सिंह शावक राम, अवधूत श्री तुकाराम एवं अघोराचार्य श्री सिद्धार्थ गौतम राम जी के तैल चित्रों पर पुष्पार्चन , दीप प्रज्वलन एवं शिव पूजन के साथ प्रारंभ हुआ l डॉ अजय विक्रम सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि अघोर परंपरा शिव परंपरा से जुड़ी एक प्राचीनतम परंपरा है जिसमें ईर्ष्या ,द्वेष और भेदभाव का कहीं कोई स्थान नहीं है | इस परंपरा में सबको भागीदार बनना चाहिए | महाविद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्था...