मुजफ्फरपुर, मार्च 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने सोमवार को अघोरिया बाजार के पास रामदयालु रोड में छापेमारी कर एक झोपड़ी में चल रहे जुए के अड्डे का खुलासा किया। यहां से पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया। इनमें मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तीन कोठिया निवासी मो. राजा और मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख निवासी रवि कुमार शामिल है।झोपड़ी की तलाशी लेने पर वहां से अवैध लॉटरी के संचालन में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्रियां बरामद हुईं। इसमें लॉटरी का हिसाब लिखी हुई नोटबुक, दर्जनों पीले और उजले रंग का लॉटरी टिकट, कार्बन पेपर, कैलकुलेटर और स्लिप पैड शामिल हैं। इसके अलावा, आरोपियों के पास से दो मोबाइल और नकद राशि भी जब्त की गई है। थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि डीआईयू के सूचना पर यह कार्रवाई की गई है। एफआईआर दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.