मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- फोटो : सतीश जी मुजफ्फरपुर, हिप्र। अघोरिया बाजार रेलवे ओवरब्रिज पर रविवार की शाम भीषण जाम लग गई। इससे पुल की दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। बताया जा रहा है कि अघोरिया बाजार रोड में स्थित एक मैदान में मेला लगाया गया है। रविवार की छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। इससे ओवरब्रिज से लेकर मुख्य सड़क तक जाम लग गया। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे। बाद में इसकी सूचना पर पहुंची ट्रैफिक व स्थानीय पुलिस ने जाम समाप्त कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.