वाराणसी, फरवरी 11 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। विश्वविख्यात अघोरपीठ रवींद्रपुरी स्थित 'बाबा कीनाराम स्थल क्रीं-कुण्ड' में देश-विदेश से जुटे भक्तों ने मंगलवार को ब्रह्मलीन बाबा राजेश्वर राम (बुढ़ऊ बाबा) का महानिर्वाण दिवस मनाया। इसी के साथ 11वें पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम का अभिषेक दिवस भी मनाया। आयोजन के लिए सोमवार से ही अघोरपीठ में भक्तों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। मंगलवार सुबह आरती-पूजन के बाद भक्तजन 11वें पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम की झलक पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे। करीब साढ़े दस बजे अघोराचार्य जैसे ही कक्ष से निकले, 'हर-हर महादेव' के गगनभेदी घोष से पूरा पीठ परिसर गूंज उठा। अघोराचार्य ने अपने दादा गुरु बाबा राजेश्वर राम की समाधि का पूजन-आरती कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद अघोराचार्य बाबा कीनार...