वाराणसी, नवम्बर 30 -- वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की कर्मचारी कल्याण समिति ने कॉलेज में श्रम कानून के उल्लंघन की ऑनलाइन शिकायत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है। शिकायत में बताया गया है कि कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं दिया गया है और पिछले आठ महीनों से ईपीएफ भी जमा नहीं किया गया है। उल्लेखनीय है कि कॉलेज के सभी स्ववित्तपोषित शिक्षकों ने भी इसी संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार से शिकायत की थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने शिकायती पत्र को स्वीकार करते हुए डीएम को नियमानुसार कार्यवाही कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.