प्रयागराज, मई 28 -- इविवि के पूर्व छात्रनेता एवं अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग करने का आरोपी आर्ची तिमोथी करीब तीन सप्ताह से फरार चल रहा है। उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित हो चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। इधर, आर्ची तिमोथी ने वकील के माध्यम से कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी भी दी है। एक जून को इस पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। शिवकुटी पुलिस इसको भी लेकर पैनी नजर रखी है। शिवकुटी क्षेत्र के स्टैनली रोड पर छह मई की रात अधिवक्ता रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज कर विवेचना की तो जिस गाड़ी से गोली चलाई गई थी उसमें बिशप जॉनसन स्कूल शाखा कटरा की तत्कालीन प्रधानाचार्या प्रियदर्शनी सिंह और स्कूल के कर्मचारी आर्ची तिमोथी का नाम सामने आया था। शिवकुटी पुलिस ने प्रियदर...