अग्रिम आदेश तक दो अधिवक्ताओं को दी जिम्मेदारी
गाजीपुर, जुलाई 1 -- गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के सदस्यो ने न्यायालय बहिष्कार के मामले को लेकर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए विशेष लोक अभियोजक पाक्सो एक्ट के दोनो अधिवक्ताओ के स्थान पर दूसरे को नियुक्त कर दिया है। बार अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह ने जिलाधिकारी को 30 जून के जारी पत्र के कि विशेष लोक अभियोजक रविकान्त पाण्डेय व प्रभुनारायण सिंह के अनैतिक कदाचार व पूर्व अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय के साथ दुर्व्यहार कर एफआईआर दर्ज कराकर उत्पीडन का कार्य किया गया। जिसे लेकर सिविल बार संध ने विरोध जताते हुये पाक्सो एक्ट के अधिवक्ता का कार्य बहिष्कार किया गया है। जिसपर प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक इन दोनों अधिवक्ताओं के स्थान पर अपर जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी सुनील कुमार और राम कुमार राय को जिम्मेदारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.