मैनपुरी, अप्रैल 24 -- मैनपुरी। कलेक्ट्रेट में राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को मासिक लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति के निर्देश दिए। पिछले वर्ष वाणिज्य कर, आबकारी और परिवहन विभाग द्वारा लक्ष्य पूरा न होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और चालू वित्तीय वर्ष में हर हाल में रिकवरी सुनिश्चित करने को कहा। एआरटीओ को अगले 15 दिन विशेष संयुक्त अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। डीएम ने कहा कि ओवरलोडिंग, बिना नंबर प्लेट और अवैध वाहनों पर सख्त कार्रवाई होगी। भीषण गर्मी को देखते हुए रोस्टर के अनुसार बिजली देने और खराब ट्रांसफार्मर समय सीमा में बदलने के निर्देश दिए। प्रत्येक खंड में कंट्रोल रूम स्थापित होगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि अग्रिम आदेशों तक नए स्मार्ट मीटर नहीं लगेंगे और पुराने मीटरों की समस्याओं के लिए क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.