सीतापुर, सितम्बर 25 -- गोंदलामऊ। संदना क्षेत्र के जरिगवा गांव निवासी डॉ. आलोक कुमार सिंह एवं डॉ. रीता सिंह की बेटी अग्रिमा सिंह ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अग्रिमा सिंह ने नीट में 423 वीं रैंक हासिल की है। उनकी सफलता की जानकारी मिलते ही माता-पिता, परिजनों और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष का माहौल है। अग्रिमा की इस उपलब्धि पर ग्रामीणों और क्षेत्र के लोगों ने उनके माता-पिता को बधाई देते हुए बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अग्रिमा के माता-पिता डॉ. आलोक कुमार सिंह और डॉ. रीता सिंह ने बेटी की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि उसकी मेहनत और लगन का यह परिणाम है। अग्रिमा ने परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...