शाहजहांपुर, सितम्बर 14 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की छात्रा अग्रिमा गुप्ता ने लाइफ साइंस विषय में सीएसआईआर नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया। उन्होंने 98.75 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 77वीं रैंक हासिल की। परीक्षा में देशभर से 67,650 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। विभागाध्यक्ष डॉ. आदर्श पाण्डेय ने बताया कि अग्रिमा ने वर्ष 2024 में वनस्पति विज्ञान से एमएससी की उपाधि प्राप्त की थी। उनकी सफलता पर मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कुलपति प्रो. पीबी सिंह, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, संकायाध्यक्ष डॉ. आलोक कुमार सिंह समेत शिक्षकों ने बधाई दी। यह भी पढ़ें- आरयू: जूलॉजी विभाग के सात विद्यार्थियों को जेआरएफ/नेट में मिली सफलता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...