मुंगेर, फरवरी 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को अग्रहण पंचायत के अग्रहण गांव स्थित स्व. दिवाकर सिंह पैक्स गोदाम में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कुंदन कुमार के संयोजन में हरि शाखा दृष्टि, भागलपुर की ओर से आयोजित शिविर मे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों की आंखों की जांच की गई। शिविर के व्यवस्थापक ने बताया कि हरि शाखा दृष्टि की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों की आंखों की जांच की गई। जिसमें 70 मरीजों की जांच की गई जिसमें 25 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन सभी चयनित मरीजों का निःशुल्क आपरेशन हरि शाखा दृष्टि अस्पताल, भागलपुर में किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं परामर्श भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...