रामगढ़, फरवरी 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। बोर्ड परीक्षा को लेकर श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुक्रवार को मॉकड्रिल का आयोजन हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए विशेष मोटिवेशन कार्यक्रम उड़ान सफलता की ओर का उद्घाटन मुख्य अतिथि मोटिवेशनल स्पीकर अजॉय छाबड़ा, पूनम छाबड़ा, निदेशक प्रवीण राजगढ़िया, करुणा राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। अजॉय छाबड़ा ने कहा कि परीक्षा केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि आत्मविश्वास व जीवन के प्रति दृष्टिकोण की भी परीक्षा है। इसलिए परीक्षा को डर या दबाव के रूप में देखने की बजाय इसे अपने सपनों की ओर बढ़ने के अवसर के रूप में देखें। जब सोच सकारात्मक होती है, तो कठिन से कठिन चुनौती भी आसान लगने लगती है। निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि सफलता का रास्ता कभी भी आसान नहीं होता। इसमें संघर्ष भी होता ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.