अग्रसेन स्कूल में आयोजित भाषण प्रतियोगिता फाइनल
रामगढ़, जुलाई 30 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में चल रहे इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता के फाइनल का आयोजन गुरुवार को हुआ। इसमें तीन विषयों को शामिल किया गया था। विकसित भारत 2047 में मेरा योगदान, स्वतंत्रता सेनानियों से हमें क्या सीख मिलती है, तिरंगे का सम्मान हर नागरिक का कर्तव्य। इस पर बिरसा मुंडा हाउस, सीवी रमण हाउस, आरएन टैगोर हाउस और मदर टेरेसा हाउस के प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर प्रभावी भाषण दिया। इसमें प्रथम मानसी कुमारी प्रथम, द्वितीय अरिशा इस्लाम, तृतीय अनोखी कुमारी और चतुर्थ स्थान पर खुशी कुमारी रही। वहीं ओवरऑल प्रदर्शन में प्रथम स्थान सीवी रमन हाउस, द्वितीय आरएन टैगोर, तृतीय मदर टेरेसा और चौथे स्थान पर बिरसा मुंडा हाउस रहा। यह भी पढ़ें- Balrampur News: छात्रों ने किया लेखन कौशल का प्रदर्शन, किया गया सम्मान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.