वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी। अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय इंटर कॉलेज चौखम्भा में शुक्रवार को 'शाबाश छात्रों' कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और गृह परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रबंधक पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में सम्मानित किया गया। समाजसेविका ममता अग्रवाल और प्रधानाचार्य डॉ. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान कल्पना अग्रवाल, शम्भूनाथ दुबे, राम कुमार गुप्ता, विमल कुमार त्रिपाठी आदि रहे। संचालन संजय कुमार मिश्र ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...