अग्रसेन भवन में 23वां समर कैंप शुरू
रांची, मई 29 -- रांची। अग्रवाल महिला समिति की ओर से शुक्रवार को अग्रसेन भवन में 23वें समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चों के लिए आयोजित यह कैंप सुबह 7 से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसमें विशेषज्ञ बच्चों को चित्रकला, संगीत, नृत्य, कराटे, योग, शतरंज और पब्लिक स्पीकिंग सिखाएंगे। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि कैंप से बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। इस दौरान नरेश बंका ने बच्चों को अच्छे आचरण की शपथ दिलाई। यह भी पढ़ें- समर कैंप में बच्चों को सिखाए नैतिक मूल्य
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.