बोकारो, मार्च 9 -- चास प्रतिनिधि। बोकारो सेक्टर-1 अग्रसेन भवन में रविवार को मानवाधिकार मिशन हजारीबाग प्रमंडल व बोकारो जिला के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग प्रमंडल अध्यक्ष सह झारखंड प्रभारी कर्ण सिंह चौधरी, विशिष्ट अतिथि में प्रमंडलीय महासचिव आशीष माहथा शामिल रहे। समारोह का नेतृत्व मानवाधिकार मिशन के बोकारो जिलाध्यक्ष किरण चन्द्र बाउरी व संचालन आशीष कुमार माहथा ने किया। मौके पर जिलाध्यक्ष किरण चन्द्र बाउरी ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने, उनके अधिकारों और लैंगिक समानता के महत्व को बढ़ावा देने का एक वैश्विक दिन है, जो नारी शक्ति के संघर्ष और सफलता को दर्शाता है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करता है। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.