अग्रसेन जयंती पर गायों को खिलाएंगे छप्पन भोग
फिरोजाबाद, अगस्त 19 -- अग्रसेन जयंती पर इस बार गायों को चारे के साथ में छप्पन भोग खिलाए जाएंगे। यह फैसला बुधवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में लिया। वहीं शोभायात्रा का स्वागत कर पात्रों को उपहार दिए जाएंगे। फिरोजाबाद क्लब में हरी बाबू बंसल की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पंकज गोयल को संयोजक बनाया गया। बैठक में तय किया कि गायों के लिए गौशाला में इस बार छप्पन भोग की व्यवस्था की जाएगी। संचालन कर रहे महामंत्री दिनेश अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की टाटान गर बैठक में अध्यक्ष आनंद मित्तल ने प्रतिभाग किया। बैठक में अगले महीने पारिवारिक गोट समारोह के आयोजन का फैसला लिया।अग्रवाल सम्मेलन की नीतियों के अनुरूप नगर के एक युवा कैंसर पीड़ित अग्रबंधु की आर्थिक मदद की जाएगी। अग्रवाल सम्मेलन ब्रज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.