वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी। अग्रसेन महिला समिति की ओर से शुक्रवार को मैदागिन स्थित अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं में संस्कार, आत्मविश्वास, स्वावलंबन और रचनात्मकता का विकास करना है। उद्घाटन समाज के सभापति संतोष अग्रवाल और रंजना अग्रवाल और मुख्य अतिथि डॉ. नेहा शाह ने किया। प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल, उपसभापति दीपक अग्रवाल, समाज मंत्री राज किशोर अग्रवाल और शशिबाला शाह, मालिनी चौधरी, रीता प्रकाश, अर्चना अग्रवाल, बृजकमल दास अग्रवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...