अग्रसेन कॉलेज पर मानवाधिकार आयोग से मांगा जवाब
वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज में गैर शिक्षण कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न देने का मामला उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग पहुंच गया है। कर्मचारी कल्याण समिति के महासचिव अरविंद पांडेय ने आयोग को शिकायती पत्र लिख कर कार्रवाई की मांग की है। आयोग की तरफ से इस संबंध में जिलाधिकारी और कॉलेज प्रबंधन से इस प्रकरण पर जवाब तलब किया गया है। कर्मचारियों की तरफ से की गई शिकायत में महाविद्यालय प्रशासन द्वारा पांच वर्षों से कर्मचारियों के मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। पत्र में कर्मचारियों के वेतन में अवैध कटौती, पुराने कर्मचारियों के वेतन और ईपीएफ अंशदान में भी भारी कटौती की शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें- अग्रसेन कॉलेज पर मानवाधिकार आयोग से मांगा जवाब यह भी आरोप लगाया कि दशकों पूर्व से कार्यरत वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.