अग्रसेन के कार्यमुक्त शिक्षक उच्च शिक्षामंत्री से मिले
वाराणसी, जुलाई 21 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। अग्रसेन पीजी कॉलेज से कार्यमुक्त किए गए शिक्षकों ने सोमवार को काशी विद्यापीठ में प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री योगेंद्र उपाध्याय से मुलाकात की। डॉ. श्वेता सिंह और डॉ. बृजेश पांडेय के नेतृत्व में 16 शिक्षकों ने शिक्षामंत्री से कॉलेज प्रबंधन की मनमानी और भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत की और प्रमाण के तौर पर कई दस्तावेज भी दिए। शिक्षकों ने उच्च न्यायालय की सिंगल बेंच और डबल बेंच के आर्डर सहित कुलपति के आदेशों की प्रति सौंपते हुए अपनी बहाली एवं वेतन देने की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि रविवार को काशी अग्रवाल समाज की साधारण सभा में शिक्षकों की वापसी पर निर्णय लेना था लेकिन हंगामे के कारण निर्णय नहीं हो सका। शिक्षकों ने कॉलेज के समस्त खातों की ऑडिट के साथ प्राचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.