देवघर, अगस्त 7 -- देवघर, कार्यालय संवाददाता। अग्र चेतना अभियान के अंतर्गत शुभम चैरिटेबल एंड वेलफेयर एसोसिएटेड की संस्थापिका एवं अध्यक्षा पुष्पा बजाज और उनकी सहयोगी बहनें (शिलांग) के आह्वान पर देवघर स्थित सिटी स्क्वायर होटल के सभागार में संगीता सुल्तानिया एवं चंदा टिबड़ेवाल के नेतृत्व में अग्र वंदना का सामूहिक आयोजन संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- महाराजा अग्रसेन का जीवन आज भी समाज के लिए प्रकाश-स्तंभउद्देश्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन की महान संस्कृति, आदर्शों, सदाचार, सेवा, समरसता, सामाजिक एकता तथा एक ईंट-एक रुपया की अद्भुत लोक कल्याणकारी नीति पर सामूहिक चिंतन-मनन करना था। ताकि आने वाली पीढ़ियां अपने गौरवशाली इतिहास, संस्कारों और सामाजिक दायित्वों को सदैव स्मरण रखें तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करें।प्रेरणादायी उद्बोधन मौके...