धनबाद, मई 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय युवा महामंत्री बनाए गए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल ने पत्र भेजकर संजीव अग्रवाल को संगठन में अहम जिम्मेदारी दिए जाने की सूचना दी है। मालूम हो कि धनबाद के नंदलाल अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हैं। महामंत्री ने संजीव अग्रवाल को लिखे पत्र में आग्रह किया कि नई जिम्मेदारी के साथ उम्मीद है कि युवाओं को अग्रवाल सम्मेलन से जोड़कर सदस्यता अभियान को गति देंगे। निकट भविष्य में राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के आयोजन की भी जिम्मेदारी दी गई है। संगठन के माध्यम से अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी के मंदिर का भी निर्माण कराया जा रहा है। अग्रवाल सम्मेलन राष्ट्रीय स्तर पर अग्रवाल समाज का संगठन है, जो महिला मं...