रांची, मई 2 -- रांची। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का दिल्ली से रांची आगमन पर रविवार को नागरिक अभिनंदन किया गया। मनोज बजाज, प्रमोद सारस्वत सहित समाज के गणमान्य लोगों ने उन्हें राजस्थानी पगड़ी और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वर्ष 1975 में स्थापित इस संगठन के शीर्ष पद पर पहुंचने वाले वह झारखंड के पहले व्यक्ति हैं। इस अवसर पर विनय सरावगी, अजय मारू सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...