अग्रवाल समाज के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी। काशी अग्रवाल समाज के समाज सेवा विभाग अंतर्गत संचालित श्रीअग्रसेन महिला समिति की ओर से 38वां ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शनिवार को आरंभ हुआ। महिलाओं और युवतियों के लिए विशेष तौर पर होने वाले इस शिविर में सिलाई-कढ़ाई-बुनाई, ब्यूटीशियन, कुकिंग, बेकिंग, अचार-मुरब्बा बनाने से लेकर चित्रकला, संगीत,नृत्य आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ.नेहा शाह, समाज के सभापति संतोष अग्रवाल एवं रंजना अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर समाज की प्रधानमंत्री डॉ.रचना अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजकिशोर, शशिबाला शाह, मालिनी चौधरी, रीता प्रकाश आदि की मौजूदगी रही। संचालन अर्चना अग्रवाल एवं धन्यवाद ज्ञापन बृजकमलदास अग्रवाल ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.