अग्रवाल समाज की उन्नति के लिए कार्य करने पर दिया बल
अमरोहा, अप्रैल 19 -- हसनपुर। नगर में शनिवार देर शाम को आयोजित अग्रवाल सभा पंजीकृत अग्रोहा धाम की बैठक में समाज की उन्नति के लिए कार्य करने पर बल दिया गया। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन से हुआ। संस्थापक अध्यक्ष डा. शिवचरणदास अग्रवाल ने समाज की एकजुटता पर बल देते हुए समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। अध्यक्ष उमेश कुमार अग्रवाल, महामंत्री मुकेश गोयल के संग इस मौके पर पराग अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, मनोज गोयल, मयंक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, पौरुष अग्रवाल, शिखर अग्रवाल व प्रवीण अग्रवाल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.