बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं। श्री अग्रवाल युवा समिति के तत्वावधान में शनिवार सात मार्च को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। श्यामनगर स्थित कृष्णा लॉन में शाम साढ़े पांच बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में वृंदावन के कलाकारों द्वारा मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दी जाएंगी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ब्रज की प्रसिद्ध फूलों की होली होगी। समिति के अध्यक्ष आशीष सिंघल और महामंत्री ऋषि अग्रवाल ने समाज के सभी लोगों को समारोह में पहुंचने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...