अमरोहा, मार्च 19 -- हसनपुर, संवाददाता। मंगलवार रात नगर में आयोजित अग्रवाल सभा संबंद्ध अग्रोहा धाम की बैठक में समाज की एकजुटता पर बल दिया गया। समाज के कमजोर लोगों की मदद का संकल्प लेते हुए शिक्षा पर फोकस करने की अपील की गई।वक्ताओं ने कहा कि समाज के लोग आईएएस-आईपीएस जैसी परीक्षाओं में सम्मिलित होने को प्राथमिकता दें। शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र को करियर संग समाजसेवा के लिए चुनें। बैठक का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष डॉ.शिवचरण अग्रवाल, अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, महामंत्री मुकेश गोयल एवं कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र ने महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद बैठक में समाज से जुड़े कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। जानकारी दी कि आगामी चार अप्रैल को एक बस अग्रोहा धाम के लिए जाएगी, जो भी भक्त धाम की यात्रा करना चाह...