सिमडेगा, जुलाई 1 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। चिन्मय मिशन के स्थापना के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित चिन्मय अमृत यात्रा बुधवार को सिमडेगा पहुंची। मौके पर अग्रवाल सभा के द्वारा आनंद भवन में यात्रा का स्वागत किया गया। आनंद भवन में चिन्यामंद स्वामी जी की प्रतिमा और उनकी चरण पादुका का पूजन करते हुए आरती की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य मौके पर चिन्मयानंद आश्रम के लोगों ने बताया कि पुणे से शुरू हुई ये यात्रा पूरे देश भर का भ्रमण करने के बाद अक्टूबर माह में दिल्ली पहुंचेगी, जहां इस यात्रा का समापन होगा। यात्रा के माध्यम से लोगों को गीता के उपदेश एवं लोगों के जीवन में गीता के महत्व के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूकता फैलाई जा रही है। अमृत यात्रा की कोऑर्डिनेटर तारणी माताजी ने बताया कि अमृत यात्रा के माध्यम से वेदांत के ज्ञान, निस्वार्थ स...