रामपुर, दिसम्बर 9 -- अग्रवाल सभा की ओर से मंगलवार को (रजि) युवा विंग की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 28 दिसंबर को आयोजित होने वाले सभा के वार्षिकोत्सव को लेकर विस्तृत योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सभी पदाधिकारीयों ने वार्षिकोत्सव में समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक एकता और युवा शक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करने का संकल्प लिया साथ ही अग्र बंधुओं के निमंत्रण को लेकर पर विशेष बल दिया। बैठक में मोजूद प्रत्येक सदस्य से अनुरोध किया गया कि वे अपने निकटवर्ती अग्र बंधुओं तक व्यक्तिगत रूप से जाकर निमंत्रण पहुंचाएं और समाज के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम से जोड़ें। इस अवसर पर बैठक में अंकुश अग्रवाल, शलभ अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, महक अग्रवाल, अर्शित, अमन, पुलकित, रचित, अंकुर, मनीष, मानस, अनुज, प्रखर, मोहित आदि लोग मौजू...