हजारीबाग, फरवरी 5 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता । अग्रवाल युवा मंच के तत्वावधान में 16 फरवरी को श्रद्धा, उल्लास और आस्था से ओत-प्रोत श्री श्याम रंगीलो फागन निशान यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। निशान यात्रा की शुरुआत श्री राणी सती जी मंदिर परिसर से पूजा-अर्चना के साथ होगी। इसके बाद यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भक्तिमय वातावरण का सृजन करेगी। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एकता को सुदृढ़ करना, सांस्कृतिक परंपराओं को संजोना और युवाओं में आध्यात्मिक चेतना का संचार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.