अग्रवाल महिला संगम समिति के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों लोगों ने कराई जांच
सहारनपुर, जून 21 -- सहारनपुर, संवाददाता। चिलकाना रोड स्थित जैन धर्मशाला में अग्रवाल महिला संगम समिति (रजि.) की ओर से शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। ममता सिंघल के नेतृत्व में शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आंतरिक रोग, हृदय, हड्डी और नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच कर निशुल्क परामर्श दिया। इसके साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, बीएमडी और कोलेस्ट्रॉल की मुफ्त जांच भी की गई। कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का सम्मान पत्र देकर इस्तकबाल किया गया। समिति अध्यक्ष पूनम माहेश्वरी ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की बुनियाद है और इसी मकसद से शिविर आयोजित किया गया। यह भी पढ़ें- वृद्धजन स्वास्थ्य दिवस व सामुदायिक स्वास्थ्य बैठक सचिव अल्पना गुप्ता, कोषा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.