गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर। पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर अग्रवाल भवन में चुनरी महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अग्रवाल समाज की महिलाओं ने यमुना महारानी को साड़ी एवं सुहाग सामग्री अर्पित की और 108 साड़ियों को जोड़कर यमुना जी को पार कराया। कार्यक्रम में भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण भी हुआ। आयोजन में पुष्पदंत जैन, केवी अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल समेत कई लोगों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम में करीब 300 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...