अग्रवाल बंधु हत्याकांड के दोषी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट गया
रांची, मई 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची के अग्रवाल बंधु हत्याकांड के दोषी लोकेश चौधरी ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। लोकेश चौधरी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में जमानत याचिका दायर की है। वर्ष 2023 में रांची सिविल कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 30 जून को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, तब से वह जेल में बंद है। लोकेश चौधरी ने अपने बॉडीगार्ड के साथ मिलकर पैसों के लेनदेन को लेकर कारोबारी हेमंत अग्रवाल और महेंद्र अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। लोकेश चौधरी को निचली अदालत से लेकर झारखंड हाईकोर्ट तक राहत नहीं मिल सकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.