अग्नि सेवा सप्ताह शुरू, अस्पतालों में किया मॉकड्रिल
मधुबनी, अप्रैल 14 -- राम शरण साह। मधुबनी। अग्नि सेवा सप्ताह मंगलवार से शुरू हुआ। शहीद अग्नि कर्मियों के सम्मान में आगामी 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग जिले में आग की रोकथाम और बचाव के लिए जागरुकता अभियान चलायेगी। पहले दिन मुख्यालय स्थित अग्निशमन कार्यालय में शहीद अग्नि कर्मियों के सम्मान में परेड का आयोजन किया गया। जिला अग्निशमन पदाधिकारी डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखा गया। डीएसपी ने अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी बमबम सिंह, जय प्रकाश सहित अन्य अग्नि कर्मियों को फ्लैग पिन लगाया। डीएसपी श्री कुमार ने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत करने आए डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, एडीएम मुकेश रंजन, सदर एसडीओ चंदन कुमार झा, डीपीआरओ परिमल कुमार, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, मुख्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.