शाहजहांपुर, अप्रैल 15 -- शाहजहांपुर। अग्निशमन एवं आपात सेवा अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अग्नि सुरक्षा से संबंधित निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता एवं जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, सतर्कता, प्राथमिक सुरक्षा नियमों तथा आग लगने की स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जानकारी देना रहा। साथ ही अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में संजय सरस्वती विद्या मंदिर, रेती रोड से आयुषमणि ने प्रथम, आर्यन मिश्रा ने द्वितीय तथा सिद्धि गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दून इं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.