हजारीबाग, अप्रैल 16 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अग्नि सुरक्षा सप्ताह 14 से 20 अप्रैल के तहत आगजनी से बचाव के लिए एक व्यापक जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में होने वाली आगजनी की घटनाओं को रोकना और नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार करना है। इस वर्ष के अभियान की थीम सेफ स्कूल, सेफ हॉस्पिटल, फायर सेफ्टी अवेयर सोसायटी रखी गई है । इसके तहत स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गुरुवार को सास्वत चिल्ड्रेन अस्पताल में आग से बचाव एवं अग्निशमन यंत्र के संचालन की जानकारी अस्पताल कर्मियों को दी गई। यह भी पढ़ें- स्कूलों में किया मॉक ड्रिल के दौरान आग बुझाने की दी जानकारी इसके बाद टोयोटा कार डीलर्स और महिंद्रा कार डीलर्...