हजारीबाग, मई 11 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पतालों में 4 से 10 मई 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्मी के मौसम में अस्पतालों में आग लगने की घटनाओं को रोकना और स्वास्थ्य कर्मियों को आपात स्थिति के लिए तैयार करना था।

अग्नि सुरक्षा के निर्देश इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित फायर ऑडिट और विद्युत सुरक्षा ऑडिट कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। अभियान के दौरान कर्मियों को क्या करें और क्या न करें के बारे में विस्तार से जानकारी दी...